नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- मध्य प्रदेश विधानसभा ने अपनी पहली बैठक के 69 साल पूरे होने पर बुधवार को एक विशेष सत्र आयोजित किया। इस दौरान सदन में एक प्रदर्शनी में राज्य और विधानसभा के गौरवशाली इतिहास को दिखाया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सत्र शुरू होने से पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर, मुख्यमंत्री यादव और विपक्ष के नेता सिंघार के साथ-साथ कई अन्य नेता भी मौजूद थे। मध्य प्रदेश विधानसभा एक नवंबर, 1956 को अस्तित्व में आया था और पहला सत्र उसी साल 17 दिसंबर को बुलाया गया था। बुधवार को विशेष सत्र में सदन की बैठक शुरू होने पर सदस्यों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल और राम जन्मभूमि आंदोलन के नेता और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्...