मधुबनी, जून 9 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन कवि सम्मेलन भारत और नेपाल दोनों तरफ के मिथिला के दो दर्जन से उपर चर्चित कवियों ने कविता पाठ किया।मैथिली के सुप्रसिद्ध गीतकार डा.चन्द्रमणि के अध्यक्षता और डा.अशोक मेहता के संचालन में आयोजित इस महती कवि सम्मेलन मे एक से बढ़कर एक गीत पढ़ा गया वहीं हास्य कवियों ने दर्शकों को हँसने पर मजबूर कर दिया। मधुबनी की धरती पर अपने तरह का यह ऐतिहासिक कवि सम्मेल हुआ।दरभंगा से आये फूल चन्द्र झा प्रवीण से कविता पाठ आरंभ हुआ अंतिम कविता कवि सम्मेलन के अध्यक्ष अध्यक्ष डा.चन्द्रमणि 'मन रे, बनि पवन बहै मिथिला मधुबनमे ई तन सगुन चिरैया गाबय गीत मातृवंदनमे' कविता पाठ किया तब तक दर्शक जमे रहे। युवा कवि डा.भास्कर ज्योति, मुख्तार आलम, विनी...