मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। केबी पीजी कॉलेज के हिंदी साहित्य के समालोचक और हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.अंबुज पांडेय की नवीनतम कृति मन मति रंक का विमोचन सोमवार को प्रशासनिक भवन में कालेज के प्राचार्य प्रो.रविंद्र द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य मन मति रंक को विविधता की सारगर्भित संग्रहिणी बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल साहित्यिक विविधता का अनुपम संकलन है,अपितु पाठक के अंतर्मन को झकझोरने वाली वह धारा है,जो परंपरा और आधुनिकता के मध्य पुल बुनती है। साथ ही सांस्कृतिक धरोहर को भी समृद्ध करने का संकल्प है। प्रोफेसर राकेश कुमार शुक्ल, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह चंदेल, प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्रा, प्रोफेसर देवेंद्र पांडेय, प्रोफेसर इंदूभूषण द्विवेदी, डॉ. रत्नेश मिश्रा, डॉ. प्रतिमा भारती, पियूष कमल द्विवेदी, रत्नेश वर्मा, बाब...