वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईएएस अधिकारी से अभिनेता बने अभिषेक सिंह ने कहा कि युवाओं को परिवर्तनों से घबराने नहीं, बल्कि उनका स्वागत करने की जरूरत है। जरूरी यह है कि अपने मन की सुनें और रुचि के हिसाब से ही फैसले लें। बीएचयू की हिंदी प्रकाशन समिति की तरफ से शनिवार को आयोजित छात्र संवाद में उन्होंने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए। फिर उनके सवालों के जवाब भी दिये। विज्ञान संस्थान के महामना सभागार में अभिषेक सिंह ने आयुष्मान भारत योजना और स्वामी विवेकानंद के विचारों से अपनी बात शुरू की। उन्होंने बताया कि कैसे एक आईएएस अधिकारी के रूप में सेवा देने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम सीजन 2 और 'मां काली जैसी कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो में भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने छात्रों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.