रांची, नवम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीमद्भागवत गीता के प्राकट्य की पवित्र वर्षगांठ सोमवार को है। गीता जयंती पर शहर के कई प्रमुख मंदिरों में धार्मिक संगठन की ओर से विशेष अनुष्ठान एवं कार्यक्रम होंगे। श्रीमद्भागवत गीता भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिया गया उपेदश है। यह ईश्वरीय ज्ञान है, क्योंकि सांसारिक दुखों में भटके अर्जुन को विराट स्वरूप दिखाकर विश्व कल्याण की बात समझायी थी। एक तरह से यह ब्रह्मांड में व्यापत परम ईश्वर का दिया गया ज्ञान है। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र में युद्ध और धर्म क्षेत्र के बीच अर्जुन को गीता का उपेदश दिया था। कर्मयोगी बनने का देता है संदेश गीता आज के संदर्भ में नित्य नया है। गीता उपदेशों से अच्छा नागरिक बनने का मूल मंत्र मिल सकता है। इससे सभी लोग दूसरों का भी ...