नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इस बार देश के विंटर टूरिज्म पर जोर दिया। पीएम मोदी ने उत्तराखंड का विशेष रूप से जिक्र किया और कहा कि भारत सर्दियों के पर्यटन का वैश्विक हब बन सकता है। उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों ने सर्दियों में होने वाले उत्सवों और एडवेंचर स्पोर्ट्स को अपनी अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बना दिया है और भारत में भी वही क्षमता पूरी तरह मौजूद है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास पहाड़, संस्कृति और रोमांच तीनों का अनोखा संगम है। यही वजह है कि देश में सर्दियों के पर्यटन को बढ़ावा देने का समय आ गया है। यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराई, 'मन की बात' में और क्या बोले PM मोदीउत्तराखंड का जिक्र उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड का जिक्र करते हुए क...