बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं, संवाददाता। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131 वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया एवं सुना गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। रविवार को जिलाध्यक्ष ने कहा कि मन की बात जन-जन को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हाल ही में आयोजित वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल, किसानों एवं पशुपालकों के हित में तकनीक का उपयोग एवं प्राचीन भारतीय ग्रंथों के संरक्षण में आधुनिक तकनीक का समन्वय, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खेल जगत में भारती...