देवघर, मार्च 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। संत मेरी हाई स्कूल देवघर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मन की उड़ान युवा क्लब नेहरू युवा केंद्र देवघर से संबद्ध द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना था। विद्यालय की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिनमें नृत्य, नाटक और गीत शामिल था। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या क्रिस्टिना मुर्मू ने कहा कि आज की लड़कियां आत्मनिर्भर बन रही हैं। हर क्षेत्र में लड़कियां अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं सशक्तिकरण, उनके अधिकारों, महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला अधिकारी, शिक्षाविद, समाजसेवी और ग...