गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 14 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से तृतीय मन्नू लाल श्रीवास्तव स्मृति ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एसएस एकेडमी निकट एडी मॉल में होगा। प्रतियोगिता पांच चक्रों में रैपिड आधार पर 15 10 सेकेण्ड के आधार पर खेली जाएगी। जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता ओपेन कटेगरी में खेली जाएगी। इसमें किसी भी विद्यालय के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। वहीं किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड मेडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रवेश शुल्क 350 रुपये है। इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल पर ही रविवार क सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच निर्धारित शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।

हिंद...