हरदोई, दिसम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा मन्नापुरवा में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालिका) छात्रावास के सौंदर्यीकृत भवन का शुभारंभ शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने किया। यह सौंदर्यीकरण कार्य प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के प्रयासों से हुआ। पालिकाध्यक्ष मिश्र ने छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में यह नवीनीकृत छात्रावास एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ, सुव्यवस्थित और शिक्षानुकूल वातावरण मिलने से छात्राओं के आत्मविश्वास और शैक्षिक स्तर में निश्चित रूप से वृद्धि होगी, जो उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा। जिला समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.