एटा, दिसम्बर 17 -- एटा,। भगवान से मांगी गई मन्न्नत पूरी न होने पर मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति तोड़ी थी। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा। शराब के नशे में आरोपियों ने लगातार दो दिन घटना को अंजाम दिया। मामले में जलेसर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। थाना जलेसर के गांव पिलखतरा कानऊ मोड़ पर हनुमानजी का मंदिर है। लगातार दो दिन तक हनुमानजी की मूर्ति खंडित की गई। मंगलवार को भी खंडित मूर्ति देख ग्रामीणों ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित की थी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। मामले में गांव पिलखतरा निवासी सज्जनपाल ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ जलेसर अमित कुमार ने टीम ने घटना को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने अपने नाम जितेन्द्र पुत्र दुर्गपाल निवासी...