सहरसा, जनवरी 30 -- सोनवर्षा राज एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर क्षेत्र के मनौरी गांव से बुधवार की शाम 39 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कप सीरफ के साथ कारोबारी रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया।उक्त बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मनौरी गांव निवासी रंजन कुमार अवैध रूप से कोडीन युक्त कप सीरफ का कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस बल के साथ उसके मनौरी गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी में प्लास्टिक के बोरे में करीब 39 बोतल कफ सिरप बरामद करते हुए कारोबारी रंजन कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया बरामद अवैध कारोबारी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.