कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- पिपरी थाने के मनौरी बाजार में मंगलवार की भोर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से नकदी समेत बैग छीन लिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरवा थाने के समसपुर गांव निवासी अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को घर लौट रहे थे। भोर में करीब साढ़े तीन बजे वह आटो से मनौरी बाजार में उतर कर चरवा मार्ग पर पैदल ही सफर कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक कर बैग छीन लिया। बैग में तीन हजार रुपये, मोबाइल, कपड़े आधार कार्ड आदि सामान था। बदमाश फरार हो गए। एसओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.