कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- मनौरी ओवरब्रिज की बदहाल स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सृष्टि अर्कवंशी लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी ने मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की है। समिति के अध्यक्ष ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। सृष्टि अर्कवंशी लोक कल्याण समिति के अजय सिंह अर्कवंशी ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मनौरी ओवरब्रिज पर पिछले कई महीनों से नियमित सफाई नहीं हो रही है। पुल पर कचरा फैला रहता है। पुल पर कभी झाड़ू तक नहीं लगती, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व विशेष सफाई के लिए आवेदन देने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अब नए वर्ष 2026 के आगमन के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही चिंता का विषय बनी हुई है। ओवर ब्रिज पर लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.