पीलीभीत, मार्च 17 -- श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आंवला के लिए अगले माह 14 अप्रैल को पूरनपुर से एक बस में सवार होकर भक्त रवाना होंगे। मनौना धाम के सेवादार विशाल गुप्ता ने बताया बाबा श्याम की आरती, दरबार में दर्शन और प्रसाद के भोग में परिवर्तन किया है। 17 मार्च 2025 दिन सोमवार से सुबह 7 बजे आरती हुआ करेगी और सुबह 7:15 बजे बाबा श्याम के दरबार में दर्शन शुरू हो जाएंगे जो दोपहर 1 बजे तक होंगे। फिर दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मन्दिर के कपाट बन्द रहेंगे। 4 बजे के बाद मन्दिर के कपाट खुलेंगे ओर दर्शन शुरू हो जायेंगे जो कि रात 10 बजे तक दर्शन होते रहेंगे। शाम की आरती 6 बजे हुआ करेगी। गुप्ता ने बताया कि हर महीने पूरनपुर से मनौना धाम के लिए बस जाती है जो अगले महीने 14 अप्रैल सोमवार की सुबह 6 बजे रामलीला मैदान से रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.