पीलीभीत, सितम्बर 24 -- बीसलपुर। रामलीला मेला से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की मनोहर झांकियों से सजी बारात बैंडवाजों के साथ पूरे नगर में धूमधाम से निकाली गई। भगवान राम की बारात में सजी देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। झांकियों के साथ बैलगाड़ियों पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्कियां नृत्य कर रही थीं। वहीं दर्शक नृत्य का आनंद उठाते रहे। नगर के ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध रामलीला मेला में बुद्धवार को धनुष यज्ञ लीला के उपरान्त मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात में बैलगाड़ियों पर सजाई गईं भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, पवन पुत्र हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद, भगवान शिव, पार्वती, ब्रहमा, सरस्वती, गणेश, कार्तिकेय, नारद, गुरू विश्वामित्र आदि देवी-देवताओं व महापुरूषों की मनमोहक झांकियों का नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.