दरभंगा, जनवरी 20 -- अलीनगर। प्रखंड के हरियठ शारजाह मैदान में चल रहे हरियठ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट के प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच में मंगलवार को मनोहर इलेवन समस्तीपुर ने एसडब्ल्यूसीसी सीतामढ़ी को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीतामढ़ी की टीम ने 19वें ओवर में सभी विकेट गंवाते हुए 138 रन बनाये। जवाब में मनोहर इलेवन की टीम ने 19वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के लाडले को दिया गया। उन्होंने 37 रन बनाकर तीन तीन विकेट झटके। आयोजन समिति के अध्यक्ष रजी आलम ने बताया कि दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को आनंद इलेवन मधुबनी और चकिया चंपारण के बीच खेला जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.