चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत एनएचएआई द्वारा किये जा रहे सड़क मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। हालत ये है की हाल में ही मरम्मत किये गए सड़क कई जगह में उखड़ रहे हैं। सड़क मरम्मत में उपयोग किये जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता सवालों के घेरे में हैं। इस कारण क्षेत्र के लोगों ने काम को लेकर काफी असंतोष व्याप्त है। मनोहरपुर से जमदा तक हो रहा काम : एनएचएआई द्वारा मनोहरपुर के रायकेरा से जामदा तक सड़क मरम्मति का यह काम करोड़ों की लागत से किया जा रहा है। इसके तहत पुरानी सड़क पर 40 मिलीमीटर थिकनेस का ब्लैक टॉप चढ़ाना है। निर्माण कार्य के दौरान डायरेक्शन बोर्ड लगाना और सड़क के किनारे मार्किंग करना है। लेकिन सड़क का मरम्मत कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है। इससे पहले ही सड़क कई जगहों पर उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.