चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- मनोहरपुर, संवाददाता विधायक जगत माझी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मनोरहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने संबंधी मामले को उठाया। विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से पूछा कि मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 108 एम्बुलेंस सेवा वाहन उपलब्ध कराया गया है। सिविल सर्जन के नियंत्रणाधीन होने के बावजूद मेंटनेंस के अभाव में अब संचालन के योग्य नहीं है। जिसे स्वीकार करते हुए बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोहरपुर में 108 एम्बुलेंस उपलब्ध है एवं सम्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित है। जिसका निबंधन संख्या- जेएच01एफएल6035 है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोहरपुर के अन्तर्गत आनन्दपुर प्रखण्ड के लिए एक अन्य 108 एम्बुलेंस, जिसका न...