चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- मनोहरपुर। शनिवार को प्रखंड के सारंडा अंतर्गत जराईकेला थाना क्षेत्र के बिटकिलसोय गांव में सीआरपीएफ जी / 134 की ओर से सिविक एक्शन प्लान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बटालियन के सहायक कमांडेंट शेखर कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के द्वारा बिटकिलसोय, काशीगढ़ा और नयागांव के ग्रामीणों के बीच खेती, घरेलू सामग्री, साड़ी आदि के अलावा स्कूली बच्चों के बीच बैग और पठन सामग्रियों तथा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल और क्रिकेट किट का वितरण किया गया। मौके संबोधन करते हुए सहा. कमांडेंट शेखर कुमार ने ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की। सरकार लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेकर विकास की ओर बढ़े। वहीं गलत रास्ता में भटके युवाओं को सरकार के मुख्य धारा से जुड़ने व शिक्षा से जुड़ने क...