चक्रधरपुर, सितम्बर 19 -- मनोहरपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमिटी द्वारा बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार की दोपहर प्रखंड के मणिपुर मुखी टोला में प्रखंड अध्यक्ष राजा सुरीन की अध्यक्षता में प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने जन्म दिवस मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओ ने उनके तस्वीर पर पुष्प वर्षा किया साथ ही उनके जन्मदिवस पर मिठाई बांटा। वहीं कार्यकर्ताओ द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच फल वितरण किया। इसके बाद देर शाम को पुराना मनोहरपुर में महामंत्री अमरेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में भी जन्मदिवस मनाया गया। मौके.पर सीमा कुमारी मुंडारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा के नेतृत्व में गांव के बच्चों के द्वारा केक काटा गया। मौके पर कार्यकर्ताओ ने उनके द्वारा देश हित में.किये गए कार्यो की चर्चा कर जम कर सरहाना किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.