चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- मनोहरपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रजापति एवं महामंत्री हेमंत सांडिल के नेतृत्व में गुरुवार को मनोहरपुर क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर संबंधित विभाग को एक मांगपत्र सौंपा गया। मांग पत्र के माध्यम से क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने की मांग की गई। साथ ही बोस मेडिकल से बिट्टू दुकान तक वर्षों से जाम पड़ी नाली की सफाई कराए जाने की भी जोरदार मांग रखी गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नाली जाम रहने से स्थानीय लोगों को गंदगी, दुर्गंध और जलजमाव जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं युवा मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाने...