चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- मनोहरपुर। प्रखंड के ढीपा गांव में जिला परिषद विभाग से करीबन 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन में टेंडर के अनुरूप काम नहीं किये जाने के शिकायत के बावजूद यहां उसी छड़ से काम जारी है। इसकी जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने कहा कि वे इसकी शिकायत डीसी से मिलकर करेंगे। साथ ही काम में किसी भी प्रकार की कोताही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करने की बात भी कही है। ज्ञात हो कि विगत 11 फरवरी को अपने निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य ने प्राक्कलन के अनुरूप मानक कंपनी का छड़ नहीं लगाने और प्राक्कलन के अनुरूप आकार के छड़ का प्रयोग नहीं किए जाने का आरोप लगाया था। जबकि आरोप है वर्तमान में मौके पर पिलर के लिए लगाए गए छड़ों पर पिलर खड़ा कर दिया गया है। इधर इसे लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.