चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर में आगामी 21 जनवरी को होने वाले दाता शाह बाबा उर्स मेला को लेकर सोमवार को कमेटी की बैठक मदीना खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष के आय व्यय का ब्योरा देते हुए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जहां अध्यक्ष के रूप में अजहर अली को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में कयूम खान को चुना गया। सचिव मुस्तर अली व सह सचिव गुफरान खान व अकबर हवारी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में अब्बास अंसारी, सह कोषाध्यक्ष आरजू अंसारी को चुना गया। बैठक में दाता शाह बाबा उर्स मेला धूमधाम से मनाने को लेकर रूपरेखा तय किया गया। मौके पर फिरोज खान, सरफ़राज़ खान, सद्दाम खान, आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...