चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- मनोहरपुर, संवाददाता। स्थानीय विधायक जगत माझी ने स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवासीय या डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की है। इसे लेकर विधायक ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सरकार से कई मुद्दों को लेकर प्रश्न किये। विधायक ने सरकार से कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर, आनंदपुर और गोईलकेरा प्रखण्ड क्षेत्र में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल खेल में स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सिर्फ राज्य ही नहीं देश में भी अपना सफल प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए आवासीय या डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र का सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया है। विधायक के प्रश्न पर उत्तर देते हुए विभागीय मंत्री ने कहा है कि खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के पत्रांक-1...