धनबाद, फरवरी 7 -- सिंदरी। मनोहरटांड पानी टंकी बस्ती की रहने वाली एक महिला ने वही के कुछ युवकों पर छेड़खानी करने व विरोध करने पर मारपीट करने एवं कान की बाली छीन लेने का आरोप लगाया है। महिला के शिकायत के आलोक में सिन्दरी पुलिस छानबीन में कर रही है। पुलिस को दिए शिकायत में महिला ने कहा है कि बुधवार की रात करीब 7 बजे मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के लिए निकला था। तभी कुछ युवक नशे धूत होकर छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी का जब हमने विरोध किया तो उक्त युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। यह देख बीच बचाव करने आई अन्य लड़कियों के साथ भी छेड़खानी करने लगे। शोर गुल सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। लोगों को आता देख उक्त युवक मारपीट करते हुए भाग निकले। मारपीट से घायल उक्त महिला को स्थानीय लोग स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां से उसे चासनाला सीएचसी भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.