मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधुबनी,एक संवाददाता। एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के 12 केंद्रों पर स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 के तीनों संकायों की संचालित परीक्षा में शुक्रवार को परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षार्थियों को घुमावदार प्रश्न ने खूब घुमाया। शुक्रवार को मेजर सब्जेक्ट में ग्रुप ई के अंतर्गत प्रथम पाली में मनोविज्ञान, भौतिक शास्त्र, अंग्रेजी एवं संगीत विषय की परीक्षा हुई। वही ग्रुप एफ के अंतर्गत दूसरी पाली में रसायन शास्त्र, गृह विज्ञान एवं गणित विषय की परीक्षा हुई। शुक्रवार को घने कुहासे एवं ठंड के बीच सुबह से ही दूर दराज क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर अपने अभिभावकों के साथ ऑटो एवं गाड़ियों के साथ पहुंचने लगे। जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केन्द्रों आरके कॉलेज, जे एन कॉलेज, जेएमडीपीएल महिला कॉलेज एवं डीए...