कौशाम्बी, जुलाई 12 -- मंझनपुर, संवाददाता मनोरोगी युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर उनका चालान कर दिया गया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक मनोरोगी युवती के साथ बुधवार को गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे सामूहिक दुराचार किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राजेश कुमार सिंह ने भी मौके का मुआयना किया था। उनके आदेश पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार की सुबह आरोपी सूबेदार सरोज पुत्र ननका सरोज निवासी अतरसुइया थाना सरायअकिल व एक अन्य बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में घटना को अंजाम देने का जुर्म कुबूल कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.