बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वर्ष 2025-26 में चयनित ट्रेड के लाभर्थियों के लिए प्रशिक्षण कराया जायेगा। इसके लिये प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण 12 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर में किया। विधायक ने कहा कि लाभार्थी पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभ उठायें। प्रशिक्षण दर्जी ट्रेड के 125, लोहार के 25, बढ़ई के 25, राजमिस्त्री के 25, कुम्हार ट्रेड के 25 चयनित लाभार्थी ले रहे हैं। उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी होगा। प्रधान सहायक मोहम्मद फार्रुख, सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...