मधेपुरा, जून 12 -- कुमारखंड। जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने मंगरवाडा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार मोदी को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इस नए जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मुखिया ने सीएम नीतीश कुमार, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं को साधुवाद दिया। इस मनोनय पर व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, नगीना चौरसिया, प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार, बिष्णु कुमार यादव, प्रो प्रमोद यादव, राजीव कुमार, सुबंधु दास सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...