धनबाद, मई 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा में मंडल अध्यक्षों का चयन मनोनयन के आधार पर होगा लेकिन चयन की प्रक्रिया को इलेक्शन का रूप दिया जाएगा। अगले सप्ताह तक इसकी प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बताया गया है कि जिले से मंडल अध्यक्षों के लिए भेजे गए नाम में से एक को तय कर जिला संगठन को जानकारी दे दी जाएगी। तय नाम वाले व्यक्ति को नोमिनेशन करना होगा। अंदरखाने इस बात का संदेश भी दिया जाएगा कि कोई और नोमिनेशन नहीं करे। इसके बाद सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष के चयन की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी भी इसके लिए बनाए जाएंगे। धनबाद भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव को लोकतांत्रिक स्वरूप देने के लिए प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष के लिए जिले से भेजे गए नामों को शॉर्टलिस्ट करने का काम प्रदेश ने शुरू कर दिया है। धनबाद महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.