पटना, फरवरी 10 -- बालीवुड स्टार मनोज वाजपेयी ने मंगलवार को बिहार संग्रहालय और कालिदास रंगालय का भ्रमण किया। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने उन्हें संग्रहालय की इतिहास गैलरी, क्षेत्रीय कला दीर्घा, समकालीन कला दीर्घा समेत अन्य दीर्घाओं से अवगत कराया। मनोज वाजपेयी ने हर दीर्घा में प्रदर्शित कलाकृतिओं का अवलोकन किया। उन्होंने संग्राहलय की प्रस्तुति शैली और शैक्षणिक दृष्टिकोण की सराहना की। मनोज वाजपेयी ने संग्रहालय के पहले भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताया। कहा कि यह बिहार की न केवल सांस्कृतिक और एतिहासिक धरोहरों को सहेजता है, बल्कि शोधार्थियों, विद्यार्थियों व आम दर्शकों के लिए जीवंत शैक्षणिक व सांस्कृतिक केंद्र का भी काम कर रहा है। वे कालिदास रंगालय भी गए। इस दौरान बिहार आर्ट थियेटर के महासचिव कुमार अभिषेक रंजन ने वाजपेयी को रंगालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.