जौनपुर, अगस्त 13 -- नौपेड़वा। बक्शा विकास खण्ड के भटपुरा गांव के प्रधान मनोज कुमार यादव को राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह, राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र यादव ने प्रधान मनोज यादव की कर्मठता एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। प्रदेश संगठन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अनुशासित रहते हुए पूर्ण आस्था एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...