वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस आरोपी मनोज यादव की जैतपुरा समेत शहर के अलग अलग हिस्सों में स्थित करीब 17 करोड़ की संपत्ति जब्त करने में जुटी है। इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि सबसे पहले जैतपुरा स्थित चंपा बाग में मनोज यादव का मकान जब्त किया जा रहा है। इसके बाद शहर के अलग अलग हिस्सों में स्थित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। बताया कि कोर्ट के आदेश पर अपराध से अर्जित संपत्ति धारा 107 के तहत जब्त होगी। आरोपी मनोज यादव सरगना शुभम के कोर ग्रुप का अहम आदमी था। हवाला के पैसे लाने से लेकर अलग अलग फर्मों में जमा कराने का काम करता था। साथ ही अपने फर्म से फर्जी तरीके से सिरप की तस्करी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.