बोकारो, अक्टूबर 7 -- गोमिया, प्रतिनिधि। कोडरमा विधानसभा से जेएलकेएम के प्रत्याशी रहे केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव का यादव शक्ति संगठन बेरमो के द्वारा स्वागत किया गया। यादव ने कहा कि गोमिया विधानसभा यादवों का बहुल क्षेत्र है और यहां लगभग 18 पंचायत में यादवों का जनमत विकराल है और दबदबा भी है। इससे यह संभावना व्यक्त की जा सकती है कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में विधायक यादव समुदाय के ही होंगे। आगामी चुनाव में यादवों को एकत्रित करके एक नया चेहरा विधानसभा प्रत्याशी के रूप में देने का काम करने की बात भी कही। भाजपा युवा मोर्चा रोहित यादव ने भी इसकी संभावना व्यक्त की और संगठन को और मजबूत करते हुए 2029 के विधानसभा में मजबूती के साथ अपना प्रत्याशी उतारने के लिए रोड मैप तैयार करने के लिए संगठन के सदस्यों को उत्साहित किया। यादव शक्ति संगठन के कई ...