हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- भीमताल। भाजपा द्वारा शनिवार को नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भीमताल निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज भट्ट को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। मनोज भट्ट के जिला मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दीं। जिला मंत्री मनोज भट्ट ने बताया वह पिछले 34 साल से भाजपा परिवार से जुड़े हैं। कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए और युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जल्द बैठक की जाएगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। वहीं जिला मंत्री बनने पर मनोज भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.