चतरा, दिसम्बर 19 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। करमा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस पैक्स क्षेत्र में 246 मतदाता हैं। जिसमें 194 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। 144 मनोज यादव को और 46 गिरेंद्र कुमार को मत पड़े। 4 मत रिजेक्ट हुआ। 12 में से दस कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। मनोज दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए है। चुनाव में विजय उम्मीदवार को उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मतदान सुबह दस बजे से तीन बजे तक हुआ। इसके बाद परिणाम की घोषणा की गई। मौके पर जिला परिषद देवेंद्र चंद्रवंशी, सर्जन दांगी, सेवा यादव, श्री यादव समेत कई लोग थे। चुनाव निर्वाचन सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक अभिषेक भारती की देख रेख में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...