कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने रविवार को विभिन्न वार्ड मे जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से समर्थन का अपील किया। कहा कि वे अध्यक्ष बने तो शहर में विकास की सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा वे इस पर विशेष ख्याल रखें। इस मौके पर उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...