सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतिअंबा में गुरुवार को जेडीयू की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार नायक ने की। बैठक में संगठन मजबूती पर जोर देते हुए प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया गया। जिसमें मनोज नायक को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया। मौके पर 20 ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गई। बैठक में कई लोग उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...