हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन के 33 वें वार्षिक अधिवेशन में कॉमरेड मनोज गुप्ता को अध्यक्ष, कॉमरेड डीके पांडे को महामंत्री और कॉमरेड विजय सिंह अधिकारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रविवार को मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित अधिवेशन में उत्तर मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष कॉमरेड संजीव शर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को 100 प्रतिशत करने की आलोचना करते हुए कहा कि यह कदम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कमजोर कर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाला है। अधिवेशन में जोन की संयुक्त सचिव कॉमरेड गीता शांत ने नए लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि दशकों के संघर्ष से प्राप्त अधिकारों को छीना जा रहा है। सम्मेलन में काशीपुर, रुद्रपुर, र...