कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा। नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार झुन्नू ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। मनोज कुमार झुन्नू ने कहा कि होल्डिंग टैक्स की जटिल समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सड़क और नाली निर्माण, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनके एजेंडे में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...