कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा। नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद उम्मीदवार मनोज कुमार झुन्नू ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर आगामी 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज कुमार झुन्नू ने लोगों को होल्डिंग टैक्स की समस्या दूर करने, सड़क, नाली, साफ सफाई, स्वच्छता, सुंदरता आदि का समुचित विकास करने का भरोसा दिलाया। मौके पर आफताब आलम, राजू खान, आज़ाद खान, मो जाहिद, गजेंद्र राम, सादिक हुसैन गुड्डू, लंबू खान, अयाज़, फहद खान, गोल्डेन शाह, कलीम, किशन कुमार, पिंटू पासवान, कुमार हनी, सोनू, छोटू आदि समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.