वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सरगना शुभम जायसवाल के खास मनोज यादव की 12.53 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की। वहीं 1 करोड़ से अधिक के दो प्लॉट ऐसे भी फ्रीज किए गए, जिसके संयुक्त मालिक मनोज यादव और शुभम के पिता भोला प्रसाद हैं। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि सफेमा ट्रिब्यूनल के आदेश पर एनडीपीएस ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली थाने में बीते 15 नवंबर को प्रह्लाद घाट (आदमपुर) के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद, उसके बेटे एवं गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल, औसानगंज (जैतपुरा) के मनोज यादव समेत 40 फर्म संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सफेमा ट्रिब्यूनल के आदेश पर एनडीपीएस ऐक्ट के तहत संपत्ति फ्रीज करने के लिए मंगलवार को कोतवाली पुलिस पहुंची। ईश्वरगंगी ...