नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के अपराधों की परतें खुलने लगी हैं। वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। अब खबरें हैं कि मनोजीत से टीचर समेत स्कूल का स्टाफ भी ना सिर्फ डरता था, बल्कि पुलिस में शिकायत देने से भी घबराता था। मनोजीत कॉलेज का पूर्व छात्र है और संविदा कर्मचारी है। कॉलेज के शासी निकाय के एक सदस्य ने टेलीग्राफ को बताया कि जो भी शिक्षक मनोजीत से उसकी अटेंडेंस या काम करने के तरीकों पर सवाल उठाता था, तो उसे जान से मारने की धमकी मिलती थी। रिपोर्ट के अनुसार, मनोजीत को 500 रुपये रोज के भत्ते पर कॉलेज में रखा गया था। उन्होंने कहा, 'उसका पारिश्रमिक 500 रुपये प्रतिदिन था, लेकिन वह ऑफिस के समय यानी सुबह 9 से शाम 4 के बीच बमुश्किल ही आता था।' उन्होंने कहा, 'जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.