पटना, जनवरी 8 -- तिलहारी के पांडेपुर गांव में बुधवार की रात चार की संख्या रहे बदमाशों ने पार्वती देवी पति जासर नट के घर पर चढ़कर हंगामा किया और गोलाबारी की। गाली-गलौज की और पत्थर फेंके। पार्वती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि शिकायत पर डायल 112 की पुलिस टीम आई। पुलिस देखते ही सभी बदमाश फरार हो गये। लेकिन पुलिस के वापस जाते ही बदमाश दोबारा आ गए तथा गाली गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ने लगे। बदमाशों ने 3-4 राउंड गोलीबारी भी की है। घटना के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में मनेर के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर एससी/एसटी एक्ट में तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक खोखा महिला की ओर से दिया गया है। गोलीबारी का मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.