पटना, फरवरी 16 -- मनेर-दानापुर मार्ग पर शनिवार की रात श्रीनगर के समीप ट्रकों की आमने सामने टक्कर में जख्मी चालक राहुल कुमार (24) की मौत हो गई। वह मनेर थाना क्षेत्र के हुलासी टोला निवासी दिलीप राय का पुत्र था। थानाध्यक्ष रजनीश ने बताया कि जख्मी चालक राहुल की पीएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। एक अन्य जख्मी चालक का किसी दूसरे अस्पताल में इलाज करा रहा है। इस घटना में एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बता दें कि राहुल की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका एक दो साल का बेटा भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...