उरई, दिसम्बर 30 -- कोंच। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तीतरा खलीलपुर में मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामकिशोर तिवारी ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, लखनऊ को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। शिकायत के बाद शासन स्तर से गठित जांच टीम मंगलवार को गांव पहुंची और मौके पर स्थलीय सत्यापन किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान जलरोधक वाहन बंधा निर्माण, मेड़ बंदी सहित कई कच्चे कार्य केवल कागजों पर दिखाए गए, जबकि धरातल पर ये कार्य हुए ही नहीं। फर्जी मस्टर रोल जारी कर और पुराने या फर्जी फोटो लगाकर सरकारी धन का गबन किया गया। जांच टीम में सहायक अभियंता ग्रामीण अनूप मिश्रा, सचिव प्रशांत दुबे, टीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.