पटना, जनवरी 6 -- पटना के टॉप-10 अपराधी शामिल दरोगा राय को पुलिस ने सोमवार को लोदीपुर से गिरफ्तार किया है। वह देवराज उर्फ करिया हत्याकांड में आरोपित है। दरोगा राय लोदीपुर निवासी स्व. मानिक राय का पुत्र है। अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नदी में बालू लादने वाले नाविक से रंगदारी और वर्चस्व में एक गुट ने पिछले साल जून में देवराज उर्फ करिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को गंगा में बहा दिया था। इस हत्याकांड में चार पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.