कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक के गोराजू ग्रामसभा में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने मनु-शतरूपा तपस्या व श्रीराम-रावण जन्म प्रसंग का मंचन किया। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही जय श्रीराम के जयकारों से मंचन स्थल गूंज उठा। इसके बाद कलाकारों ने सोहर गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। गोराजू गांव में चल रही रामलीला में मंगलवार रात मनु-शतरूपा तपस्या और श्रीराम-रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ भगवान शंकर की स्तुति, वंदना और आरती के साथ हुआ। रामायण कथा के अनुसार राजा मनु और रानी शतरूपा ने पुत्र प्राप्ति के लिए राजपाठ छोड़कर वन में कठोर तपस्या की। हजारों वर्षों की साधना से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु प्रकट हुए। भगवान विष्णु ने राजा-रानी को वरदान दिया कि अगले जन्म में जब वह दशरथ और कौशल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.