उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। डीएसएन कॉलेज में उपन्यासकार सरस आजाद की नौवीं नॉवेल मनु फिरदौस का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने किया। अन्नू टंडन ने कहा कि सरस को जो संस्कार अपने पिता वाणी पुत्र सुरेश फक्कड़ से मिले वाकई सराहनीय है। कहा सरस की लगभग सारी नॉवेल अध्ययन कर चुकी हूं। हर्ष है कि सरस अंग्रेजी लेखनी के साथ हिन्दी में दो उपन्यास लिखा। इस दौरान अंकित परिहार, कांती सिंह, राज वीर सिंह, शिव राम सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...